RPSC का सीनियर टीचर भर्ती का GK पेपर लीक, कैंसिल

RPSC सीनियर टीचर

RPSC सीनियर टीचर भर्ती का GK पेपर लीक, कैंसिल

राजस्थान में एक और पेपर लीक हो गया। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा का सामान्य ज्ञान का पेपर शनिवार सुबह शुरू होने से पहले ही 44 स्टूडेंट्स के पास पहुंच गया। उदयपुर में पुलिस ने एक बस को पकड़ा है। इसी में बैठकर छात्र पेपर सॉल्व कर रहे थे।

एक के बाद एक पेपर लीक होने से प्रदेशभर में हंगामा मच गया। प्रदेश के कई जिलों में छात्रों ने प्रदर्शन किया, RPSC और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कलेक्टर-एसपी को ज्ञापन भी सौंपा।

छात्रों से मिल पेपर के सवाल असली पेपर से मिलते नजर आए तो एग्जाम करा रही राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीश्न के अधिकारियों को जानकारी दी गई। इस पर अधिकारियों ने आनन-फानन में सुबह नौ बजे एग्जाम शुरू होने से ठीक पहले पेपर कैंसिल कर दिया। आज दूसरी पारी में होने वाली परीक्षा यथावत होगी। सिर्फ सुबह की पारी में होने वाला जीके का पेपर स्थगित किया गया है।

RPSC सीनियर टीचर भर्ती  जिलों में विरोध प्रदर्शन

पेपर स्थगित होने से अजमेर, उदयपुर, अलवर सहित कई जिलों में छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, लगातार पेपर लीक होने के बाद सरकार एक बार फिर घिरती दिख रही है। विपक्ष ने सरकार पर सवाल उठाते हुए रैकेट को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है।

आज ग्रुप सी की परीक्षा थी। इसके तहत सुबह पहली पारी की परीक्षा 1193 परीक्षा केंद्रों पर होनी थी। इसमें करीब 3.74 लाख छात्र रजिस्टर्ड थे। दोपहर 2 से 4.30 बजे तक दूसरी पारी के विज्ञान विषय की परीक्षा 461 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। उसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।

RPSC सीनियर टीचर भर्ती अब तक ये हुए एग्जाम…

  • 21 दिसंबर 2022 को प्रातः 9 से 11 बजे तक सामान्य ज्ञान एवं शिक्षा मनोविज्ञान तथा दोपहर 2 से 4.30 बजे तक सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा का आयोजन हुआ।
  • 22 दिसंबर 2022 को प्रातः 9 से 11 बजे तक ग्रुप बी में सम्मिलित विषयों के सभी अभ्यर्थियों की सामान्य ज्ञान एवं शिक्षा मनोविज्ञान परीक्षा तथा 2 से 4.30 बजे तक हिंदी विषय की परीक्षा हुई।
  • 23 दिसंबर 2022 को प्रातः 9 से 11.30 बजे तक अंग्रेजी एवं दोपहर 2 से 4.30 बजे तक उर्दू विषय की परीक्षा हुई।

RPSC सीनियर टीचर भर्ती आज ये होने थे

  • 24 दिसंबर 2022 को प्रातः 9 से 11 बजे तक ग्रुप-सी में सम्मिलित विषयों के सभी अभ्यर्थियों की सामान्य ज्ञान एवं शिक्षा मनोविज्ञान परीक्षा स्थगित।
  • 24 दिसंबर 2022 को दोपहर 2 से 4.30 बजे तक विज्ञान विषय के अभ्यर्थियों की परीक्षा का आयोजन यथावत किया जाएगा।

RPSC सीनियर टीचर भर्ती आगामी दिनों में ये होंगे

  • 26 दिसंबर 2022 को प्रातः 9 से 11.30 बजे तक संस्कृत विषय एवं दोपहर 2 से 4.30 बजे तक गणित विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
  • पंजाबी विषय की परीक्षा का आयोजन 27 दिसंबर 2022 को प्रातः 9 से 11.30 बजे तक किया जाएगा।

तृतीय श्रेणी परीक्षा के लिए सूचना तकनीकी के मुख्य प्रश्न आज ही तैयार करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *