CBSE 2023 Date sheet Class 10th and 12th सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं के लिए डेटशीट PDF जारी

 केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीबीएसई 10वीं, 12वीं डेटशीट 2023 जारी कर दी है। सीबीएसई टाइमटेबल 2023 को वीरवार, 29 दिसंबर 2022 को जारी किया गया

साथ ही, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीबीएसई 10वीं डेटशीट 2023 पीडीएफ डाउनलोड और सीबीएसई 12वीं डेटशीट 2023 पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, cbse.gov.in पर एक्टिव भी कर दिया है।

सीबीएसई बोर्ड डेटशीट 2023 के मुताबिक सेकेंड्री (कक्षा 10) की वार्षिक परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होकर 21 मार्च 2023 तक चलेंगी।

सबसे पहले दिन पेंटिंग, राइ, गुरुंग, तमांग, शेरपा और थाई के पेपर आयोजित किए जाएंगे और सबसे आखिर में 21 मार्च को मैथमेटिक्स स्टैंडर्ड और मैथमेटिक्स बेसिक का पेपर होगा।

इसी प्रकार, सीनियर सेकेंड्री (कक्षा 12) की वार्षिक परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होकर 5 अप्रैल तक चलेंगी।

पहले दिन आंत्रप्रेन्योरशिप का पेपर होगा और सबसे आखिर में साइक्लॉजी का पेपर आयोजित किया जाएगा।