Second Grade Exam 2022: गुप्त काल से जुड़े रोचक सवाल पूछे जाएंगे परीक्षा में अभी पढ़ें

Quiz Test on Gupta Period

Quiz Test on Gupta Period For Second Grade Exam: प्रतियोगी परीक्षाओं में भारत की इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल विशेष रूप से पूछे जाते हैं राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षा हो या फिर राष्ट्रीय स्तर पर दोनों ही लेवल की परीक्षाओं में इतिहास से जुड़े सवाल पूछे ही जाते हैं। यहां पर हम गुप्त काल से जुड़े कुछ ऐसे रोचक सवाल इस आर्टिकल में आपके साथ साझा कर रहे हैं। जो कि आगामी शिक्षक भर्ती परीक्षा जो कि नवम्बर में आयोजित होने वाली है की दृष्टि से बेहद ही महत्वपूर्ण है।

विगत वर्ष में आयोजित Second Grade Teacher Exam  में इस टॉपिक से प्रश्न पूछे गए थे। आगामी परीक्षा में भी गुप्त काल (Gupta Period) से संबंधित प्रश्न पूछे ही जाएंगे अभ्यर्थियों को चाहिए कि वह इन प्रश्नों का अध्ययन परीक्षा में शामिल होने से पहले एक बार जरूर कर लें। जिससे कि अच्छे अंकों के साथ Second Grade Teacher Exam में सफलता प्राप्त की जा सके।

गुप्त साम्राज्य एक प्राचीन भारतीय साम्राज्य था जो चौथी शताब्दी सीई की शुरुआत से छठी शताब्दी सीई के अंत तक अस्तित्व में था। अपने चरम पर, लगभग 319 से 467 ईस्वी तक, इसने भारतीय उपमहाद्वीप के अधिकांश हिस्से को कवर किया। इस अवधि को इतिहासकारों द्वारा भारत के स्वर्ण युग के रूप में माना जाता है। साम्राज्य के शासक वंश की स्थापना राजा श्री गुप्त ने की थी; राजवंश के सबसे उल्लेखनीय शासक चंद्रगुप्त प्रथम, समुद्रगुप्त और चंद्रगुप्त द्वितीय थे, जिन्हें विक्रमादित्य के नाम से भी जाना जाता है। 5 वीं शताब्दी सीई संस्कृत कवि कालिदास ने गुप्तों को भारत के अंदर और बाहर दोनों में लगभग इक्कीस राज्यों पर विजय प्राप्त करने का श्रेय दिया, जिसमें पारसिक, हूण, कम्बोज, पश्चिम और पूर्व ऑक्सस घाटियों में स्थित जनजातियों, किन्नरों के राज्य शामिल हैं।

Quiz Test on Gupta Period For Second Grade Exam:

1. गुप्त वंश का संस्थापक कौन था?

(A) चन्द्रगुप्त प्रथम

(B) श्रीगुप्त

(C) चन्द्रगुप्त द्वितीय

(D) समुद्रगुप्त

 Ans- B

2. किसे गुप्त साम्राज्य का वास्तविक संस्थापक माना जाता है?

(A) श्रीगुप्त

(B) चन्द्रगुप्त द्वितीय

(C) चन्द्रगुप्त प्रथम

(D) समुद्रगुप्त

Ans- C

3. ‘भारत का नेपोलियन’ किसे कहा जाता है?

(A) समुद्रगुप्त

(B) स्कंदगुप्त

(C) विक्रमादित्य

(D) चन्द्रगुप्त प्रथम

Ans- A

4. लिच्छवी दौहित्र किसे कहते थे?

(A) स्कंदगुप्त

(B) चन्द्रगुप्त प्रथम

(C) कुमारगुप्त

(D) समुद्रगुप्त

Ans- D

5. हरिषेण निम्नलिखित राजाओं में से किसका राजकवि था?

(A) समुद्रगुप्त

(B) चन्द्रगुप्त

(C) अशोक

(D) हर्षवर्धन

Ans- A

6. इलाहाबाद स्तंभ शिलालेख किसने बनवाया था?

(A) महासेन

(B) विष्णुसेन

(C) हरिषेण

(D) वीरसेन

Ans- C

7. प्रसिद्ध गुप्त संवत् निम्नलिखित में से किस वर्ष से शुरू किया गया था?

(A) 58 ई०पू०

(B) 78 ई०पू०

(C) 319 ई०पू०

(D) 600 ई०पू०

Ans- C

8. नीचे दिए गए शासकों में से किनके सिक्के संगीत के प्रति उनका प्रेम दर्शाते हैं?

(A) चोलों के

(B) नंदों के

(C) मौर्यों के

(D) गुप्तों के

Ans- D

9. ‘गुप्त’ राजा जिसने ‘विक्रमादित्य’ की पदवी ग्रहण की थी, वह कौन था?

(A) चन्द्रगुप्त प्रथम

(B) चन्द्रगुप्त द्वितीय

(C) स्कंदगुप्त

(D) समुद्रगुप्त

Ans- B

10. प्रसिद्ध कवि कालिदास किसके राजकवि थे?

(A) चन्द्रगुप्त मौर्य

(B) अशोक

(C) चन्द्रगुप्त II

(D) हर्षवर्धन

Ans- C

11. वराहमिहिर थे?

(A) एक अंतरिक्ष यात्री (एस्ट्रोनॉट)

(B) एक स्पेस शटल

(C) एक पावर स्टेशन

(D) एक प्राचीन खगोलविद् (एस्ट्रोनॉमर)

Ans- D

12. प्राचीन भारत के विख्यात चिकित्सक धन्वंतरि ने अपना परामर्श किसके दरबार में दिया था?

(A) अशोक

(B) समुद्रगुप्त

(C) कनिष्क

(D) चन्द्रगुप्त द्वितीय

Ans- D 

13. प्रसिद्ध चीनी यात्री फाह्यान किसके शासनकाल के दौरान भारत आया था?

(A) चन्द्रगुप्त द्वितीय

(B) समुद्रगुप्त

(C) कुमारगुप्त

(D) रामगुप्त

Ans- A

14. दशमलव प्रणाली का विकास किसने किया?

(A) वराहमिहिर

(B) भास्कराचार्य

(C) आर्यभट्ट

(D) ब्रह्मगुप्त

Ans- C

15. नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना किसने की?

(A) स्कंदगुप्त

(B) कुमारगुप्त

(C) समुद्रगुप्त

(D) धर्मपाल

Ans- B

Read More:-

उपरोक्त आर्टिकल में हमने रेलवे भर्ती परीक्षा में पूछे जाने वाले गुप्त काल से जुड़े महत्वपूर्ण Quiz Test on Gupta Period For Second Grade Examप्रश्न का अध्ययन किया। जो Second Grade Exam 2022 के लिए महत्वपूर्ण है, परीक्षा से जुड़ी सभी नवीनतम जानकारी के लिए हमारे Telegram channel के सदस्य जरूर बने।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *