Rajasthan Mukhyamantri Rajshri Yojana 2023: राजस्थान सरकार द्वारा बालिकाओं को मिलेंगे₹50,000 यहां से जाने पूरी डिटेल

rajasthan rajshree yojana

Mukhyamantri Rajshri Yojana 2023(राजस्थान मुख्यमंत्री राजश्री योजना 2023):राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा बालिकाओं के स्वास्थ्य और शैक्षणिक स्तर में सुधार करने के लिए राजस्थान मुख्यमंत्री राजश्री योजना 2023 की शुरुआत की गई है।राजस्थान मुख्यमंत्री राजश्री योजना 2023 के तहत जिन भी बालिकाओं का जन्म 1 जून 2016 या उसके बाद हुआ हैं, उन बालिकाओं को इस योजना के तहत जन्म से लेकर 12वीं कक्षा पास करने तक कुल ₹50000 की राशि दी जाएगी। यह राशि उनके बैंक खातों में 6 बार किस्तों के रूप में दी जाएगी। राजस्थान मुख्यमंत्री राजश्री योजना 1 जून 2016 को राजस्थान में प्रारंभ कर दी गई थी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं के शिक्षा व स्वास्थ्य में सुधार करना है। राजस्थान मुख्यमंत्री राजश्री योजना 2023 के आवेदन के लिए आप अपने नजदीकी आंगनबाड़ी ईमित्र केंद्र पर जाकर कर सकती है। अगर आप भी राजस्थान मुख्यमंत्री राजश्री योजना 2023 का लाभ उठाना चाहते हैं तो आज के आर्टिकल को पूरा पढ़े।आज की आर्टिकल में हमने आपको इस योजना से संबंधित (जैसे इस योजना के लिए निर्धारित पात्रता, जरूरी डॉक्युमेंट,लाभ नियम व शर्ते आदि सभी जानकारी) दी है।

Rajasthan Mukhyamantri Rajshri Yojana 2023: latest news

राजस्थान मुख्यमंत्री राज्य योजना की शुरुआत वित्तीय वर्ष 2016-17 में जब बजट की घोषणा की गई थी, उसी दौरान हुई थी व। 16 जून 2016 यह इस योजना को संपूर्ण राज्य में लागू कर दी गई थी।इस योजना का लाभ जो बालिकाएं 1 जून 2016 के बाद जन्मी है उनको उनके जन्म से लेकर 12वीं कक्षा पास करने तक₹50000 तक की सहायता राशि 6 किश्तों में दी जाएगी। मुख्यमंत्री राजश्री योजना 2023 का मुख्य उद्देश्य है राजस्थान सरकार द्वारा बालिकाओं को अच्छी देखरेख तथा समाज में लिंगानुपातों को समान रखने व उनकी शिक्षा में सुधार करना। आज के आर्टिकल में हम आपको राजस्थान मुख्यमंत्री आज योजना के बारे में संपूर्ण जानकारी देने वाले हैं।

Rajasthan Mukhyamantri Rajshri Yojana 2023: के अंतर्गत 6 किस्तों में मिलेगी सहायता राशि

  • राजस्थान मुख्यमंत्री राजश्री योजना 2023 के तहत पहली किस्त बेटी के जन्म के समय दी जाएगी।पहली किस्त में बेटी को₹2500 दिए जाएंगे।
  • दूसरी किस्त का लाभ बालिकाओं के 1 साल का टीकाकरण होने पर दिया जाएगा। जिसकी किस्त की राशि ₹2500 होगी।
  • राजस्थान मुख्यमंत्री राजश्री योजना 2023 की तीसरी राशि का भुगतान बालिकाओं के पहली कक्षा में प्रवेश लेने पर किया जाएगा, जिसकी राशि ₹4000 होगी
  • इस योजना की तीसरी राशि बालिकाओं के कक्षा 6 में प्रवेश लेने पर दी जाएगी जो ₹5000 की होगी।
  • इस योजना की पांचवी राशि जो की 11,000 रुपए की होगी।जो बालिकाओं को कक्षा 10 में प्रवेश लेने के बाद दी जाएगी।
  • इस योजना की अंतिम राशि जो ₹25000 की होगी यह कक्षा 12वीं पास करने पर दी जाएगी।
  • इस तरह राजस्थान मुख्यमंत्री राजश्री योजना 2023 के तहत बालिकाओं को उनके जन्म से लेकर कक्षा 12वीं तक 6 किस्तों में ₹50000 दिए जाएंगे यह राशि उनके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दी जायेगी।

Rajasthan Mukhyamantri Rajshri Yojana 2023 के लिए निर्धारीत पात्रता:

  • इस योजना का लाभ केवल उन्हीं बालिकाओं को दिया जाएगा जिनका मूल निवास स्थान राजस्थान है।
  • इस योजना का लाभ केवल उन्ही बालिकाओं को दिया जाएगा जिनका जन्म 1 जून 2016 या उसके बाद हुआ हो
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए उसे बालिकाओं के माता-पिता के पास आधार कार्ड व जन आधार कार्ड होना अनिवार्य है
  • इस योजना की पहली किस्त लेने के लिए बालिका का जन्म राजकीय चिकित्सालय में होना आवश्यक है।
  • इस योजना की दूसरी किस्त प्राप्त करने के लिए बालिका के माता-पिता को स्वास्थ्य विभाग द्वारा ममता कार्ड या मातृ शिशु कार्ड के अनुसार टीकाकरण करवाने पर दिया जाएगा
  • तीसरी और उसकी बात की किस्तों का लाभ एक परिवार के केवल दो जीवित संतानों को ही दिया जाएगा
  • इसके अलावा राजस्थान मुख्यमंत्री योजना 2023 की सभी किस्तों का लाभ प्राप्त करने के लिए इस योजना के का ऑफिशल नोटिफिकेशन जरूर पढे,उसमें सभी जानकारी दी गई है।

Rajasthan Mukhyamantri Rajshri Yojana 2023: के लिए जरूरी डॉक्युमेंट

राजस्थान मुख्यमंत्री राजश्री योजना 2023 के लिए के आवेदन के लिए आपको निम्न डॉक्यूमेंट की आवश्यकता होगी-

  • आधार कार्ड
  • जन आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • बालिका का जन्म प्रमाण पत्र
  • महिला का बैंक अकाउंट
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Rajasthan Mukhyamantri Rajshri Yojana 2023: के लिए आवेदन कैसे करें

अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको इस योजना के लिए आवेदन करना होगा। इस योजना के तहत आवेदन ऑफ़लाइन होंगे। राजस्थान मुख्यमंत्री राजश्री योजना 2023 के आवेदन के लिए आपको अपने नजदीकी आंगनबाड़ी या फिर ईमित्र केंद्र पर जाकर करवाना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *