Learning Theory Important Question for CTET 2022:

Learning Theory Important Question

Learning Theory Important Question for CTET 2022:

शिक्षण के क्षेत्र में रुचि रखने वाले युवाओं के मध्य लोकप्रिय परीक्षा जिसे हम सीटेट के नाम से जानते हैं कि आयोजन के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जिसमें योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन जमा कर सकते हैं इस परीक्षा का आयोजन केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा प्रतिवर्ष किया जाता है जिसमें शिक्षक बनने का सपना लिए देश के विभिन्न राज्यों से लाखों अभ्यर्थी शामिल होते हैं, यदि आप भी इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं तो यहां दी गई जानकारी आपके लिए काम की है.

इस आर्टिकल में हम ‘बाल विकास और शिक्षाशास्त्र’ के अंतर्गत अधिगम के प्रमुख सिद्धांतों से बार-बार पूछे जाने वाले कुछ 15 महत्वपूर्ण प्रश्नों को लेकर आए हैं, जिनका अभ्यास आपको आगामी परीक्षा के दृष्टिकोण से अभी से शुरू कर देना चाहिए, ताकि अच्छे अंकों के साथ सफलता हासिल की जा सके.

सीटेट परीक्षा में पूछे जाएंगे, अधिगम के सिद्धांत पर आधारित, ऐसे सवाल—Learning Theory Important Question for CTET 2022

1. स्कीनर द्वारा प्रतिपादित अधिगम सिद्धांत है –

(1) क्रियाप्रसूत अनुबंधन

(2) प्रयत्न एवं भूल अधिगम

(3) शास्त्रीय अनुबंधन

(4) अंतर्दृष्टि अधिगम

Ans- 1 

2. अल्बर्ट बन्डूरा द्वारा दिये गये अधिगम सिद्धांत को …………….. से भी जाना जाता है | 

(1) मौखिक अधिगम सिद्धांत

(2) चिह्न अधिगम सिद्धांत

(3) अवलोकनात्मक अधिगम सिद्धांत

(4) अंत: दृष्टि अधिगम सिद्धांत

Ans- 3 

3. निम्नलिखित में से कौन S-R अधिगम सिद्धांत से संबंध नहीं है?

(1) ब्रूनर

2) पावलॉव

(3) स्किनर

(4) थॉर्नडाइक

Ans- 1 

4. निम्नलिखित में से कौन-सा अधिगम का एक मुख्य थार्नडाइक नियम

(1) उपयोग का नियम

(2) अभ्यास का नियम

(3) आत्मीकरण का नियम

(4) मनोवृत्ति का नियम

Ans- 2

5. अन्तर्दृष्टि अधिगम परिणाम है –

(1) पुनर्बलन

(2) उद्वीपन अनुक्रिया

(3) समग्राकृति-प्रत्यक्षण

(4) उद्वीपन सामान्यीकरण

Ans- 3 

6. निम्नलिखित में से कौन-सा अधिगम का मुख्य नियम नहीं हैं, जैसा कि चार्नडाइक ने अपनी पुस्तक ‘एजुकेशनल साइकोलॉजी में दिया है?

(1) तैयारी का नियम

(2) बहुप्रतिक्रिया का नियम

(3) अभ्यास का नियम

(4) प्रभाव का नियम

Ans- 2 

Learning Theory Important Question for CTET 2022

7. वह अधिगम, जो व्यवहार के प्रभाव का परिणाम होता है, कहलाता है।

(1) क्रियाप्रसूत अनुबन्धन (Operant Conditioning)

(2) अनुक्रिया अनुबन्धन (Respondent Conditioning)

(3) अनुकूलित अनुबन्धन (Classical Conditioning)

(4) सकारात्मक अनुबन्धन (Positive Conditioning)

Ans- 1 

8. सीखना, आवश्यकता की पूर्ति की प्रक्रिया के द्वारा होता है।” हल का यह कथन संबंधित है –

(1) अधिगम के सूझ के सिद्धान्त से

(2) प्रबलन सिद्धान्त से

(3) सम्बद्ध प्रतिक्रिया सिद्धान्त से

(4) प्रयत्न एवं भूल के सिद्धान्त से

Ans- 2 

9. अभिक्रमित अधिगम निम्न में से किस पर आधारित है ?

(1) क्षेत्र सिद्धांत

(2) क्रियांप्रसूत अनुकूलन

(3) गेस्टाल्ट अधिगम सिद्धांत

(4) परम्परागत अनुबंधन

Ans- 2

10. थार्नडाइक द्वारा दिये गये अधिगम के तीन मुख्य नियमों में निम्न में से कौन-सा नियम नहीं है

(1) प्रभाव का नियम (Law of Effect)

(2) सम्बन्धित परिवर्तन का नियम (Law of Associative Shifting)

(3) अभ्यास का नियम (Law of Exercise)

(4) तत्परता का नियम (Law of Readiness)

Ans- 2 

11. थॉर्नडाइक के अधिगम नियम हैं

(1) अभ्यास का नियम

(2) तत्परता का नियम

(3) प्रभाव का नियम

(4) उक्त सभी

Ans- 4 

12. अल्बर्ट बण्डूरा द्वारा प्रतिपादित अधिगम का प्रकार कहलाता है।

(1) सक्रिय अधिगम

(2) प्रेक्षणात्मक अधिगम

(3) अन्त: दृष्टि अधिगम

(4) अनुभवजन्य अधिगम

Ans- 2 

13. ‘प्रयत्न व भूल सिद्धान्त को दर्शाने के लिए थॉर्नडाइक ने किस पर प्रयोग किया था?

(1) बन्दरों पर

(2) बिल्ली पर

(3) चूहों पर

(4) मनुष्यों पर

Ans- 2 

14. थोर्नडाइक द्वारा प्रतिपादित अधिगम के मुख्य नियम कितने हैं?

(1) 2

(2) 3

(3) 4

(4) 5

Ans- 2

15. आसुबेल के अनुसार किस प्रकार के अधिगम में समस्या का समाधान निहित होता है?

(1) रटकर सीखना

(2) अर्थपूर्ण सीखना

(3) खोजपूर्ण सीखना

(4) निरंतर सीखना

Ans- 3

Read Also

CTET 2022 Environment Practice MCQ

Rajasthan CET Hindi Mock Test-3

REET Hindi Test 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *